
डीआरआई अधिकारी बनकर तीन करोड़ का सोना लूटने वाला राहुल गिरफ्तार
**फार्मेसी कंपनी में एरिया मैनेजर है आरोपी, कब्जे से 880 ग्राम सोना बरामद; कीमत करीब 1.15 करोड़ रुपये** **बरेली।** चंबल एक्सप्रेस में डीआरआई (राजस्व आसूचना निदेशालय) का अधिकारी बनकर करीब तीन करोड़ रुपये का सोना लूटने वाले गिरोह के एक और सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बारादरी थाना क्षेत्र निवासी राहुल मौर्य के रूप में हुई है। हैरानी की बात यह है































