UP Police Constable Exam 2026: बरेली में 19 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, 52,500 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

बरेली। उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर बरेली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में कुल 52,500 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी निगरानी, एलआईयू, मजिस्ट्रेट, पुलिस बल, एसटीएफ और खुफिया एजेंसियों को सक्रिय किया गया है।

परीक्षा 8, 9 और 10 जून को दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8 बजे से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। बरेली कॉलेज के पांच ब्लॉकों समेत सभी केंद्रों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे।

अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्होंने लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा की भी तैयारी की है, लेकिन पेपर लीक की घटनाओं को लेकर मन में चिंता बनी हुई है। कई उम्मीदवारों ने सरकार से परीक्षा प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता और कड़ाई बरतने की मांग की।

प्रशासन के अनुसार आगरा, पीलीभीत, बिजनौर, मथुरा, बदायूं, रामपुर, संभल, शाहजहांपुर, सीतापुर और हरदोई समेत विभिन्न जिलों के अभ्यर्थी परीक्षा देने बरेली पहुंचे हैं। वहीं बरेली के 37,544 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए अन्य जिलों में भेजे गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत हर पाली में 8,750 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों के अलावा रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और प्रमुख मार्गों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। 10 जून तक शहर में आवश्यकतानुसार ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।

बरेली के प्रमुख परीक्षा केंद्र

बरेली कॉलेज (ब्लॉक A, B, C, D, E)

बरेली इंटर कॉलेज

बिशप मंडल इंटर कॉलेज

दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज

एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज

राजकीय इंटर कॉलेज

इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज

केपीआरसी कला केंद्र इंटर कॉलेज

कुंवर रंजीत सिंह इंटर कॉलेज

मौलाना आजाद इंटर कॉलेज

साहू गोपीनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज

तिलक इंटर कॉलेज

विष्णु इंटर कॉलेज

प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें