बरेली जोन के नए एडीजी बने प्रवीण कुमार, रमित शर्मा को मिली लखनऊ जोन की कमान

 

**बरेली।** उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन की ओर से जारी स्थानांतरण सूची में एडीजी, आईजी, डीआईजी, पुलिस आयुक्त और एसएसपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा का भी तबादला कर दिया गया है।

रमित शर्मा को लखनऊ जोन का एडीजी बनाया गया है, जबकि लखनऊ जोन में तैनात प्रवीण कुमार को बरेली जोन की कमान सौंपी गई है। अब प्रवीण कुमार बरेली जोन के आठ जिलों में कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

**मोहित अग्रवाल बने प्रयागराज के पुलिस आयुक्त**

तबादला सूची के अनुसार वाराणसी में तैनात मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। प्रयागराज के पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया को एडीजी स्थापना, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, नोएडा की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद भेजा गया है, जबकि गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ को नोएडा की कमान सौंपी गई है। किरण एस को लखनऊ परिक्षेत्र से वाराणसी का पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

**डीआईजी और एसएसपी स्तर पर भी बदलाव**

प्रदेश में डीआईजी स्तर पर भी कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। प्रभाकर चौधरी को लखनऊ परिक्षेत्र, अभिषेक सिंह को आगरा परिक्षेत्र, शैलेश कुमार पाण्डेय को अलीगढ़ परिक्षेत्र और आशीष तिवारी को सहारनपुर परिक्षेत्र में नई जिम्मेदारी दी गई है।

अयोध्या के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को मुरादाबाद भेजा गया है, जबकि मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल को अयोध्या की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा पीएसी, पुलिस अकादमी और विभिन्न पुलिस कमिश्नरेट में भी अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। कुल 28 आईपीएस अधिकारियों के इस फेरबदल से प्रदेश के पुलिस प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं।

अब सभी की नजरें बरेली जोन के नए एडीजी प्रवीण कुमार की तैनाती और उनके आगामी कार्यभार पर रहेंगी।

 

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें