दुर्विजय सिंह शाक्य के जन्मदिन पर बाबा बनखंडी नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक

बरेली। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेता प्रतेश पाण्डेय की ओर से बाबा बनखंडी नाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान दुर्विजय सिंह शाक्य ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बाबा बनखंडी नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में चंदन के पौधों का रोपण भी किया गया। पौधारोपण के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना भी समाज की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।
आयोजन में वन मंत्री अरुण सक्सेना, महापौर डॉ. उमेश गौतम, रोली पाण्डेय, सुमित योगी, डॉ. बनवारी लाल शर्मा, प्रदीप सक्सेना, अभिषेक गुप्ता, रिंकू राठौर समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, खाई में गिरीं तीन कारें बरेली। नेशनल हाईवे पर सिधौली पुलिया के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी दो कारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों कारें सड़क किनारे खाई में जा गिरीं। हादसे में कई लोग बाल-बाल बच गए और बड़ा नुकसान होने से टल गया। जानकारी के मुताबिक, फुरकान अपनी आटिका कार से नवाबगंज से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान सिधौली पुलिया के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी फिगो कार के साथ मरम्मत के लिए आई दूसरी आटिका कार को टक्कर मार दी। मैकेनिक असलम के मुताबिक, हादसे में फिगो कार को करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के बाद चालक कार में ही सो रहा था। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पुलिस जांच कर रही है। नेशनल हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों से सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal