बरेली: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत, दो गंभीर घायल

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार शाम कपूरपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, सिरौली थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी हरिओम पुत्र रोशनलाल शनिवार शाम बाइक से शिखा गांव जा रहे थे। इसी दौरान कपूरपुर गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर सिरोधी अंगदपुर निवासी कृष्णपाल पुत्र कल्लू और शाहबाद क्षेत्र के बरखेड़ा निवासी जसवंत सवार थे।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय निवासी संजू वाल्मीकि ने एंबुलेंस को सूचना दी और ग्रामीणों की मदद से तीनों को सीएचसी मीरगंज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हरिओम को मृत घोषित कर दिया। वहीं कृष्णपाल और जसवंत का उपचार किया गया।

मौत की खबर सुनते ही परिवार में मचा कोहराम

हरिओम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल पहुंचीं मां गेंदा और पत्नी बीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी ने बताया कि हरिओम घर से शिखा गांव जाने की बात कहकर निकले थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर में परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ेगा।

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

हरिओम दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी बीना देवी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। युवक की मौत से तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। गांव में भी शोक की लहर है।

वहीं, दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवकों के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले में वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, खाई में गिरीं तीन कारें बरेली। नेशनल हाईवे पर सिधौली पुलिया के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी दो कारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों कारें सड़क किनारे खाई में जा गिरीं। हादसे में कई लोग बाल-बाल बच गए और बड़ा नुकसान होने से टल गया। जानकारी के मुताबिक, फुरकान अपनी आटिका कार से नवाबगंज से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान सिधौली पुलिया के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी फिगो कार के साथ मरम्मत के लिए आई दूसरी आटिका कार को टक्कर मार दी। मैकेनिक असलम के मुताबिक, हादसे में फिगो कार को करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के बाद चालक कार में ही सो रहा था। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पुलिस जांच कर रही है। नेशनल हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों से सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal