बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली श्री की ओर से चौपुला स्थित हकीम रामजीमल सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 26 शिक्षकों को ‘शिक्षक रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इनमें 14 शिक्षकों को विद्यालय परिसर में, जबकि 12 शिक्षकों को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया गया। क्लब की ओर से सभी शिक्षकों को उपहार भी भेंट किए गए।
क्लब अध्यक्ष संजय आयलानी ने कहा कि गुरुजन हमारा वर्तमान ही नहीं, बल्कि भविष्य भी संवारते हैं। हम आज जिस भी मुकाम पर हैं, उसकी नींव शिक्षकों ने ही रखी है।
चार्टर अध्यक्ष साकेत सुधांशु शर्मा ने कहा कि एक अच्छा शिक्षक केवल किताबी ज्ञान नहीं देता, बल्कि बच्चों में संस्कार, चरित्र और जीवन के सही मूल्यों का निर्माण भी करता है।
क्लब सचिव विकास बंसल ने कहा कि डिजिटल युग में भी गुरु का स्थान कोई तकनीक नहीं ले सकती। शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।
समारोह में दर्पण कुंजरू, वैष्णवी वैश्य, पूनम, कृष्ण गोपाल, स्त्रोहण मौर्य, दीपक कुंजरू, ललिता, प्रगति, राम गोपाल, जय प्रकाश, विकास शर्मा, नितिन गोयल, प्रदीप पांडेय, कुमार विजय, गोवर्धन दास, अनुज मौर्य, प्रकाश भारत, गुलाब जैन, मनोज शर्मा और अतुल शर्मा सहित अन्य शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब से साकेत सुधांशु शर्मा, संजय आयलानी, नितिन सेहता, गोविंद टिकयानी, विकास बंसल, शुभम सिंघल और नवनीत अग्रवाल सहित अन्य रोटेरियन्स मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने रोटरी क्लब ऑफ बरेली श्री का आभार व्यक्त किया।










