आंवला सांसद नीरज मौर्य ने लोकसभा में उठाई आवाज: आंवला में एम्स, स्टेडियम और उद्योग लगाने की मांग

नई दिल्ली। लोकसभा में सोमवार 24 मार्च को आंवला के सांसद नीरज मौर्य ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र सरकार से कई महत्वपूर्ण मांगें कीं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का आंवला क्षेत्र अभी भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है, इसलिए यहां एम्स (AIIMS) की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। इस हेतु उन्होंने वित्त मंत्री से बजट प्रावधान करने की अपील की।

सांसद ने कहा, “हमारे यहां मेडिकल की कोई अच्छी फैसिलिटी नहीं है। बरेली पश्चिमी यूपी का बड़ा केंद्र है, लेकिन आंवला में एम्स की जरूरत है।”

सांसद नीरज मौर्य ने क्षेत्र के युवाओं के खेल विकास पर भी जोर दिया। उन्होंने आंवला में स्थानीय स्टेडियम निर्माण की मांग उठाते हुए बताया कि बरेली के दो युवा—सूर्य प्रताप मिश्रा और मो. आकिब—पैरा क्रिकेट टीम के साथ श्रीलंका में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने गए हैं। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए स्थानीय स्तर पर अच्छी सुविधाएं मिलनी चाहिए।

उन्होंने युवाओं के रोजगार पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में उद्योग और फैक्ट्रियां लगाई जाएं, ताकि रोजगार और शिक्षा के अवसर बढ़ें और क्षेत्र का वास्तविक विकास हो सके।

एमपी लैंड (सांसद निधि) को लेकर उन्होंने असंतोष जताते हुए कहा कि वर्तमान व्यवस्था में कई सीमाएं हैं। उन्होंने याद दिलाया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी सुझाव दिया था कि सांसद निधि को मनरेगा से जोड़ा जाए या बढ़ाया जाए, जिससे विकास कार्यों में तेजी आए।

सांसद ने अंत में कहा कि आंवला क्षेत्र के विकास के लिए ये मांगें जरूरी हैं और उन्होंने सरकार से इस दिशा में जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें