किला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 310 चरखियां चाइनीज मांझा बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

बरेली। प्रतिबंधित और मानकविहीन चाइनीज मांझे की बिक्री एवं इस्तेमाल के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना किला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल 310 चरखियां प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 10 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई।
पहली कार्रवाई में पुलिस ने विजेन्द्र दिवाकर (36) पुत्र जीवनलाल चौधरी, निवासी खन्नू मोहल्ला, थाना किला, बरेली को किला पुल के नीचे से दोपहर करीब 2:28 बजे गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 300 चरखियां प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद हुआ।
इसके बाद पुलिस टीम ने कृष्ण गोपाल (40) पुत्र राजकिशोर शर्मा, निवासी लोहान गली, गुलाब नगर, थाना प्रेमनगर, बरेली को गढ़ी चौकी से इंडियन पैलेस जाने वाले रास्ते पर पुल के नीचे से शाम करीब 4:45 बजे गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 10 चरखियां प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद हुआ।
बाहर से मंगाकर रखा था चाइनीज मांझा
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बाहर से मंगाकर रखा गया था। पुलिस कार्रवाई के डर से इसे दुकान से हटाकर दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
विजेन्द्र दिवाकर के खिलाफ थाना किला में मु0अ0सं0 320/2026, धारा 223/285/291/293 बीएनएस एवं धारा 15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं कृष्ण गोपाल के खिलाफ मु0अ0सं0 321/2026, धारा 223/285/291/293 बीएनएस एवं धारा 15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
ये पुलिसकर्मी रहे कार्रवाई में शामिल
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अचल कुमार, उपनिरीक्षक वकार अहमद, जाकिर अली, राहुल कुमार, पवन कृष्ण यादव, कांस्टेबल नरेश कुमार और कांस्टेबल संजय सिंह शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और इस्तेमाल के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
URL:

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें