फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों का हस्ताक्षर अभियान, सांसद नीरज मौर्य ने दिया समर्थन

बरेली। फीस वृद्धि और अन्य छात्रहितों की मांगों को लेकर समाजवादी छात्र सभा द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में आंवला सांसद नीरज मौर्य शामिल हुए। उन्होंने छात्रों के बीच पहुंचकर हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया और छात्रहित में चलाए जा रहे आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

सांसद नीरज मौर्य ने कहा कि छात्रों की फीस में वृद्धि करना पूरी तरह गलत है। फीस बढ़ने से छात्रों और उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा और इसका उनकी पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने छात्र सभा की अन्य मांगों को लेकर भी आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देने की बात कही।

सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बरेली कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बरेली कॉलेज का ऐतिहासिक महत्व है और इसे विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने से छात्रों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

हस्ताक्षर अभियान के दौरान छात्रहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। समाजवादी छात्र सभा ने फीस वृद्धि वापस लेने समेत छात्रों की अन्य मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें