मेडिसिटी अस्पताल के पास युवक पर रॉड से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र की रुहेलखंड चौकी इलाके में मेडिसिटी अस्पताल के पास युवक से मारपीट और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में जानलेवा हमले से संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।
घटना 4 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी मोटरसाइकिल से फीनिक्स मॉल की ओर से सैटेलाइट की तरफ जा रहे थे। मेडिसिटी अस्पताल के सामने आकाश उर्फ अक्कू अपने दोस्तों के साथ थार से उतर रहा था। इसी दौरान थार का दरवाजा अचानक खुलने को लेकर मोटरसाइकिल सवार युवकों से कहासुनी हो गई।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर तीनों युवकों ने आकाश के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ओम मिश्रा की मोटरसाइकिल में रखी लोहे की रॉड हरीश ने निकाल ली। इसके बाद आरोपियों ने रॉड और पास में पड़ी ईंटों से आकाश के सिर पर वार किए। मौके पर भीड़ जुटने के बाद आरोपी फरार हो गए।
मामले में 5 अक्टूबर को शिवम पटेल की तहरीर पर बारादरी थाने में मुकदमा संख्या 1251/2026 दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान ओम मिश्रा, हरीश और माधव भारद्वाज को 7 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में ओम मिश्रा निवासी वीर सावरकर नगर, हरीश निवासी ग्राम भरतौल और माधव भारद्वाज निवासी एमईएस कॉलोनी, 100 फुटा रोड शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 109(1) और 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें