भगत सिंह की जयंती पर समाजवादी छात्र सभा ने किया नमन, युवाओं से उनके विचारों को अपनाने का आह्वान

बरेली। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के अवसर पर समाजवादी छात्र सभा, बरेली महानगर के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर महान क्रांतिकारी को नमन किया। कार्यकर्ताओं ने सरदार भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके जीवन, संघर्ष, विचारों और देश की आजादी के लिए दिए गए योगदान को याद किया।
युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं भगत सिंह
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सरदार भगत सिंह का जीवन देशभक्ति, साहस, त्याग और संघर्ष की मिसाल है। उन्होंने कम उम्र में ही देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचारों और क्रांतिकारी चेतना ने उस दौर के युवाओं को नई दिशा देने का काम किया।
वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी होने के साथ सामाजिक बदलाव, समानता और जागरूकता के भी समर्थक थे। उनका जीवन आज भी युवाओं को अन्याय और शोषण के खिलाफ आवाज उठाने तथा सामाजिक चेतना के लिए काम करने की प्रेरणा देता है।
छात्रहित और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय रहने का आह्वान
समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवाओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। शिक्षा, रोजगार, समान अवसर और छात्रहितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरदार भगत सिंह के विचारों को केवल स्मरण करने तक सीमित न रखते हुए उनके आदर्शों को जीवन और सामाजिक गतिविधियों में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने सामाजिक चेतना, समानता और छात्रहितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान मयंक शुक्ला, विक्रांत सिंह पाल, किशन यादव, अमन यादव, रवि कुमार, प्रशांत यादव और मनोज यादव ‘मनी’ सहित समाजवादी छात्र सभा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें