बरेली। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे पुलिस टीम ग्राम टहाताजपुर तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और दो जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपी की पहचान सनी पुत्र गंगाशरण, निवासी ग्राम श्यामनगर गौटिया, थाना बिथरी चैनपुर, बरेली, उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में की है। बरामदगी के आधार पर थाना बिथरी चैनपुर में मु0अ0सं0 573/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति से तमंचा मिला था, जिसे उसने अपनी सुरक्षा के लिए अपने पास रख लिया था। पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूस कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा, उपनिरीक्षक नगेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अंकुर, हेड कांस्टेबल इस्लाक अहमद और कांस्टेबल सचिन कुमार शामिल रहे।











