मंदिर से चोरी चार तांबे के नाग देवता 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

बरेली। जोगी नवादा स्थित बाबा बनखंडी नाथ महादेव मंदिर से 108 शिवलिंगों पर स्थापित चार तांबे के नाग देवता चोरी होने की घटना का बारादरी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए चारों तांबे के नाग देवता बरामद कर लिए। पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी का सामान बेचने की फिराक में खड़ा था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
महंत की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा
मंदिर के महंत केदार पुरी ने 29 अगस्त 2026 को थाना बारादरी में तहरीर देकर बताया था कि मंदिर परिसर में स्थापित 108 शिवलिंगों में से चार शिवलिंगों पर लगे तांबे के नाग देवता अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। तहरीर के आधार पर बारादरी पुलिस ने मु0अ0सं0 1106/26, धारा 305(डी) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे जोगी नवादा में संजीव के खोखे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
चोरी के चारों तांबे के नाग देवता बरामद
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान इसरार पुत्र मुख्तयार, निवासी अल्वी मस्जिद के पास, थाना बारादरी, बरेली, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से मंदिर से चोरी किए गए चारों तांबे के नाग देवता बरामद कर लिए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
नशे के लिए चोरी करने की बात कबूली
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पढ़ा-लिखा नहीं है और नशे का आदी है। नशे के लिए रुपये नहीं होने पर उसने बाबा बनखंडी नाथ महादेव मंदिर से तांबे के नाग देवता चोरी किए थे। चोरी किए गए नाग देवताओं को बेचने के लिए वह ग्राहक की तलाश में खड़ा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे चोरी के सामान समेत गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी पर पहले से तीन मुकदमे दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इसरार के खिलाफ थाना बारादरी में आबकारी अधिनियम के तहत पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0 333/2025 धारा 60(1), मु0अ0सं0 1450/2025 धारा 60(1) और मु0अ0सं0 1012/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम ने 24 घंटे में किया खुलासा
घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक कुलपाल सिंह चौकी प्रभारी जोगी नवादा, हेड कांस्टेबल उमेश कुमार और कांस्टेबल सागर खटाना शामिल रहे।
बरामदगी: चार तांबे के नाग देवता।
संवाददाता: रोहिताश कुमार

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें