बरेली। जिले के शीशगढ़ थाना क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की सूचना पर जिला पूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की।
जिला पूर्ति कार्यालय को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोहम्मद इस्लाम पुत्र भूलल्ड निवासी ग्राम जाफरपुर अपनी दुकान से घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री कर रहा है।
सूचना के आधार पर थाना शीशगढ़ पुलिस टीम के साथ पूर्ति निरीक्षक रवि कुमार सक्सेना और पूर्ति लिपिक आयुष शर्मा (तहसील मीरगंज) ने मौके पर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान दुकान से 19 खाली घरेलू गैस सिलेंडर और 3 भरे हुए सिलेंडर बरामद किए गए। जांच में स्पष्ट हुआ कि दुकानदार द्वारा सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही थी।टीम ने मौके से बरामद सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया है। आरोपी मोहम्मद इस्लाम के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत थाना शीशगढ़ में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई जारी है।












