धनेटा फाटक पर खोखा दुकान से 3.516 किलो गांजा और 45 पव्वे शराब बरामद, दो गिरफ्तार

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने मादक पदार्थ और अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धनेटा गांव के धनेटा फाटक स्थित हाईवे किनारे एक खोखा दुकान से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 किलो 516 ग्राम गांजा और 45 पव्वे देशी शराब (कुल 4.5 लीटर) बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के मुताबिक, 31 अगस्त 2026 को थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि धनेटा फाटक पर हाईवे किनारे स्थित खोखा दुकान से गांजा और अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना पर उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित पुत्र नन्हेलाल, उम्र करीब 38 वर्ष, निवासी ग्राम धनेटा और दुर्गा प्रसाद पुत्र लालजी प्रसाद, निवासी ग्राम धनेटा, थाना फतेहगंज पश्चिमी, बरेली के रूप में हुई है।
ट्रक चालकों को बेचने का पुलिस का दावा
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा उनके पास काफी समय से रखा था और वे इसे आने-जाने वाले ट्रक चालकों को बेचकर अपना खर्च चलाते थे। वहीं, देशी शराब के पव्वे शराब की भट्ठी से कम कीमत पर लाकर अधिक दाम में ट्रक चालकों को बेचने की बात भी पुलिस ने बताई है।
पुलिस ने खोखा दुकान से पॉलीथीन में रखा 3 किलो 516 ग्राम गांजा और 45 पव्वे देशी शराब बरामद किए हैं।
एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम में मुकदमा
पुलिस के मुताबिक, मामले में थाना फतेहगंज पश्चिमी में मु0अ0सं0 287/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट और धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
मामले की विवेचना उपनिरीक्षक योगेश कुमार शर्मा कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार, कांस्टेबल चित्रसेन आर्य, कांस्टेबल हर्ष कुमार और रिजर्व कांस्टेबल सुहैब शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में मादक पदार्थों और अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें