मौलाना तौसीफ रजा हत्याकांड का खुलासा: GRP ने 10 हजार के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

बरेली। मौलाना तौसीफ रजा हत्याकांड का खुलासा करते हुए जीआरपी बरेली जंक्शन पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी और वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही इस ब्लाइंड मर्डर केस का सफल अनावरण हो गया है।

जीआरपी पुलिस के मुताबिक, 7 जून 2026 को प्लेटफॉर्म गश्त और चेकिंग के दौरान बरेली जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 से आरोपी पंकज राजपूत को गिरफ्तार किया गया। आरोपी थाना जीआरपी बरेली जंक्शन में दर्ज मुकदमा संख्या 52/2026 में वांछित था और उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस के अनुसार मृतक मौलाना तौसीफ रजा, जो बिहार के किशनगंज जनपद के रहने वाले थे, की हत्या के मामले में आरोपी की तलाश की जा रही थी। जांच के दौरान सर्विलांस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ट्रेन यात्रियों के पीएनआर नंबरों के आधार पर संपर्क कर जानकारी जुटाई गई और कुछ वीडियो क्लिप प्राप्त हुईं। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर पंकज राजपूत का नाम प्रकाश में आया।

जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले के खुलासे के बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों और दरगाह आलाहजरत से जुड़े संगठन जमात रजा-ए-मुस्तफा ने पुलिस टीम की सराहना की है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज राजपूत के रूप में हुई है, जो मुरादाबाद के मुगलपुरा क्षेत्र का निवासी बताया गया है।

इस कार्रवाई को जीआरपी बरेली जंक्शन के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस और सर्विलांस टीम ने अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें