फिल्म ‘ना जाने कौन आ गया’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, मेयर डॉ. उमेश गौतम रहे मुख्य अतिथि

बरेली। शहर के फीनिक्स मॉल स्थित पीवीआर आईनॉक्स में रविवार को हिंदी फिल्म ‘ना जाने कौन आ गया’ की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इस मौके पर फिल्म के कलाकारों और मेकर्स के साथ शहर की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम में बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ सोनल गौतम भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान फिल्म के मुख्य कलाकार जतिन सरना और मधुरिमा रॉय, निर्देशक विकास अरोड़ा तथा निर्माता पूजा अरोड़ा ने मीडिया और दर्शकों से फिल्म को लेकर बातचीत की। बरेली के स्थानीय फिल्ममेकर विकास अरोड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म रिश्तों और मानवीय भावनाओं को एक अलग और यथार्थवादी नजरिए से प्रस्तुत करती है।

स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म को दर्शकों से अच्छा प्रतिसाद मिला। कार्यक्रम के बाद कलाकारों और मेकर्स ने मीडिया से बातचीत करते हुए फिल्म के निर्माण और इसकी कहानी से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।

फिल्म के निर्देशक विकास अरोड़ा ने कहा, “मेरे लिए यह बेहद खास पल है कि मेरी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग मेरे अपने शहर बरेली में हो रही है। इस फिल्म को बनाते समय हमारी पूरी टीम ने ईमानदारी से एक ऐसी कहानी कहने की कोशिश की है, जो आज के रिश्तों की सच्चाई को सामने लाती है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म से खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेंगे।”

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मेयर डॉ. उमेश गौतम ने फिल्म की टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बरेली के लिए गर्व की बात है कि यहां के युवा फिल्ममेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रतिभाओं को ऐसे ही प्रोत्साहन मिलता रहना चाहिए।

स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान मौजूद दर्शकों और मीडिया ने कलाकारों के साथ बातचीत की और इस अवसर को यादगार बना दिया। कार्यक्रम ने यह भी साबित किया कि बरेली जैसे शहरों से भी प्रतिभाशाली फिल्मकार उभर रहे हैं, जो भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें