‘जश्न-ए-ईद एवं होली महोत्सव’ में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, सलमान अली की प्रस्तुति ने बांधा समा

बरेली। आयोजित ‘जश्न-ए-ईद एवं होली महोत्सव’ इस बार भव्यता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बनकर उभरा। शहर के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अनीस बेग के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में हर धर्म, वर्ग और समुदाय के लोग एक साथ नजर आए, जिसने गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल पेश की।

महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण रहे मशहूर गायक सलमान अली, जिन्होंने अपनी मधुर आवाज से पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया। उनके गीतों पर दर्शक झूम उठे और तालियों की गूंज से पूरा पंडाल गूंजता रहा।

कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। मेहंदी, चूड़ी और मेकअप स्टॉल पर भारी भीड़ देखने को मिली। रंग-बिरंगी चूड़ियों और सजी हुई मेहंदी ने त्योहार की रौनक को और बढ़ा दिया।

खान-पान के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे, जहां गुजिया, सेवइयां और नवरात्रि के विशेष व्यंजन एक साथ उपलब्ध रहे। इस अनोखे संगम ने लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न त्योहारों का स्वाद चखने का अवसर दिया।

इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें डॉ. उमेश गौतम, सलीम सुहानी, खुसरो मिर्ज़ा, विनोद पगरानी, सैय्यद हैदर अली, सुमैया राणा, डॉ. सैफ और पूर्व मेयर डॉ. आई.एस. तोमर सहित अन्य प्रमुख हस्तियां शामिल रहीं।

कार्यक्रम के आयोजक डॉ. अनीस बेग की इस पहल की लोगों ने जमकर सराहना की। उपस्थित लोगों का कहना था कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारा, प्रेम और सौहार्द को मजबूत करते हैं।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें