सड़क पर गहरे गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा, बाइक सवार घायल

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में अगरास शाही रोड पर खरसैनी गांव के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बन गए हैं। आए दिन बाइक सवार असंतुलित होकर गिर रहे हैं, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

रविवार को खरसैनी गांव निवासी पुनीत शाही अपने घर लौट रहे थे, तभी गड्ढे को बचाने के प्रयास में वह बाइक सहित गिर पड़े। इस हादसे में उन्हें हल्की चोटें आईं।

स्थानीय दुकानदार मिसरी लाल ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढों के कारण रोजाना बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या की शिकायत संबंधित विभाग से कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। दुकानदार नत्थू लाल, पप्पू, नरपत और नरेश सहित अन्य ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले आवागमन सुरक्षित बनाया जा सके।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें