स्टेडियम में 9वीं के छात्र की साथियों ने की पिटाई, पिता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र स्थित एक स्टेडियम में छात्रों के बीच विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। यहां कक्षा 9 के एक छात्र को कुछ अन्य छात्रों ने घेरकर पीट दिया। घटना में घायल छात्र के परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, इज्जतनगर थाना क्षेत्र की महानगर कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय जागृत सिंह स्टेडियम में फुटबॉल का अभ्यास करता है। सोमवार सुबह प्रैक्टिस के दौरान उसका साथी छात्र अंकुर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान अंकुर ने गाली-गलौज की, जबकि जागृत ने दो बार माफी मांगकर मामला शांत करने की कोशिश की।

इसके बाद कुछ देर में अंकुर अपने छह साथियों को स्टेडियम में ले आया। आरोप है कि अंकुर, तेग सिंह और अन्य लड़कों ने मिलकर जागृत को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। परिजनों का कहना है कि हमलावरों ने हाथ में पहने एक कड़े से जागृत के सिर पर वार किया, जिससे वह घायल हो गया।

सूचना मिलने पर घायल छात्र के पिता विनीत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और बेटे को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। उन्होंने बारादरी थाने में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपियों की पहचान की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें