भोजीपुरा में सड़क हादसा, चावल कारोबारी मोहम्मद तालिब की मौत, अज्ञात वाहन की तलाश जारी

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। धोरा टांडा निवासी 32 वर्षीय मोहम्मद तालिब की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक, तालिब चावल का कारोबार करते थे और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। बीती शाम वह मोटरसाइकिल से किसी काम के सिलसिले में गिरधरपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में कनमन और देवरनिया के बीच एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तालिब सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची गश्ती पुलिस ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि तालिब छह भाइयों में सबसे छोटे थे, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी वाहन और चालक का पता लगाया जा सके।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें