बरेली में जनसेवा केंद्र संचालक से छिनैती का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹18,200 और मोबाइल बरामद

बरेली। मीरगंज थाना पुलिस ने जनसेवा केंद्र संचालक से हुई छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से छिनैती की रकम में से 18,200 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, पीड़ित का बैग, आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार 29 जुलाई 2026 की शाम ग्राम रम्पुरा किसान चौराहे से घर जा रहे जनसेवा केंद्र संचालक निदेव कुमार को दूल्हीराम इंटर कॉलेज के पास बाइक सवार युवकों ने रोक लिया था। आरोप है कि युवकों ने उनके साथ मारपीट कर रुपये से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद थाना मीरगंज में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी।
मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपी दबोचे
पुलिस के मुताबिक 3 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक ब्रजकिशोर पुलिस टीम के साथ वांछित आरोपियों की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर नथपुरा-जाम रोड पर मढ़ी के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रीपाल (23), सोमपाल (22) और अमन (19) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार श्रीपाल के पास से 6,200 रुपये और एवन कंपनी का मोबाइल, सोमपाल से 5,600 रुपये और एप्पल कंपनी का आईफोन, जबकि अमन के कब्जे से 6,400 रुपये और ओपो कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ।
दुकान बंद होने के बाद पीड़ित की रेकी का दावा
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अमन ने बताया कि उसने अपने साथी विक्की और रवि के साथ मिलकर जनसेवा केंद्र संचालक से रुपये से भरा बैग छीना था।
पुलिस का दावा है कि श्रीपाल और सोमपाल ने जनसेवा केंद्र बंद होने के बाद पीड़ित के वहां से निकलने की सूचना दी थी। इसके बाद आरोपियों ने रास्ते में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार बैग में मिले रुपये आरोपियों ने आपस में बांट लिए और बैग को नदी के पास फेंक दिया।
नदी किनारे से बरामद हुआ पीड़ित का बैग
पुलिस ने बताया कि अमन की निशानदेही पर मीरगंज-सिरौली रोड पर नदी किनारे पत्थरों के पास से पीड़ित का बैग बरामद किया गया। बैग के अंदर आधार कार्ड और पैन कार्ड भी मिले।
पुलिस के अनुसार इस घटना में शामिल विक्की और रवि को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
मुकदमे में बढ़ाई गई धाराएं
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। तीनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
श्रीपाल पुत्र प्रेमपाल, निवासी ग्राम रम्पुरा किसान, थाना मीरगंज।
सोमपाल पुत्र भूपराम, निवासी ग्राम रम्पुरा किसान, थाना मीरगंज।
अमन पुत्र विद्यराम, निवासी ग्राम खमरिया आजमपुर, थाना मीरगंज।
बरामदगी
18,200 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, एक बैग, आधार कार्ड और पैन कार्ड।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ब्रजकिशोर, उपनिरीक्षक पंकज कुमार, हेड कांस्टेबल रवि कुमार, कांस्टेबल रजत मलिक, अमित कुमार और अंकुर सिरोही शामिल रहे।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें