बरेली। हाफिजगंज थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 1.149 किलोग्राम अवैध गांजा और 3,400 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामद नकदी को पुलिस ने गांजा बिक्री से प्राप्त बताया है।
पुलिस के अनुसार 3 सितंबर 2026 को हाफिजगंज पुलिस क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम हरहरपुर मटकली रोड से नौआ नगला की ओर एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर जा रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम ग्राम हरहरपुर मटकली रोड स्थित नौआ नगला में कैलाश पुत्र बुद्धसेन के बंद पड़े नलकूप के पास पहुंची। यहां संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली गई। पुलिस के अनुसार उसकी पहचान परमेश्वरी पुत्र लीलाधर, निवासी ग्राम हरहरपुर मटकली, थाना हाफिजगंज, बरेली, उम्र करीब 55 वर्ष के रूप में हुई।
1.149 किलो गांजा और ₹3,400 बरामद
पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1.149 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जामा तलाशी में 3,400 रुपये नकद भी मिले।
पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा कम कीमत में खरीदकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाता था और उन्हें 25 से 30 रुपये में बेचता था। बरामद नकदी को उसने गांजा बिक्री से प्राप्त रकम बताया।
गांजा बेचकर परिवार का पालन-पोषण करने का दावा
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पास आय का कोई निश्चित साधन नहीं है और वह गांजा बेचकर मिलने वाली रकम से अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।
आरोपी के कथित बयान के मुताबिक उसने गांजा एक व्यक्ति से कम कीमत में खरीदा था, लेकिन वह उस व्यक्ति का नाम और पता नहीं जानता।
एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना हाफिजगंज में मु.अ.सं. 496/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक सतेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, हेड कांस्टेबल महेन्द्र सिंह, कांस्टेबल अक्षय और कांस्टेबल दीपक कुमार शामिल रहे।
बरामदगी: 1.149 किलोग्राम गांजा और 3,400 रुपये नकद।










