बरेली। मिशन शक्ति अभियान के तहत सिरौली थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए पाँच लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 34 के तहत कार्रवाई करते हुए उनसे बंधपत्र भरवाया और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की चेतावनी देकर छोड़ दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिरौली बाजार में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान खुलेआम शराब का सेवन करते हुए पाँच लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस टीम ने मौके पर ही उन्हें पकड़कर थाने लाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की।
जिन लोगों पर कार्रवाई हुई
श्याम लाल (ग्राम धनौरा गोरी)
मेवाराम (कोआ टोला, सिरौली)
अरुण (मोहल्ला गढ़ी)
जोनी (मोहल्ला गढ़ी)
सोरन (मोहल्ला गढ़ी)
कार्रवाई करने वाली टीम
महिला उपनिरीक्षक रितू रानी
उपनिरीक्षक विवेक चौधरी
हेड कांस्टेबल वेदराम
कांस्टेबल दुर्गेश कुमार
महिला कांस्टेबल रीतू सैनी
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना कानूनन अपराध है। आमजन से अपील की गई है कि नियमों का पालन करें, अन्यथा आगे सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।












