15 साल की किशोरी को बरेली में बेचा, होटल में जबरन कराया देह व्यापार, चार गिरफ्तार

बरेली। वाराणसी की किशोरी को बेचकर देह व्यापार के दलदल में उतार दिया गया। बरेली में सेटेलाइट चौराहे के पास एक होटल में उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। होटल से चोरी-छिपे बाहर निकली किशोरी की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार रात दबिश देकर तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बारादरी थाने में पीड़ित किशोरी ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है। आरोपियों में एक नेपाली युवती भी शामिल है। वाराणसी के चौबेपुर इलाके की निवासी किशोरी ने सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव को बताया कि वह सातवीं कक्षा तक पढ़ी है। जनवरी के पहले सप्ताह में उसे घरवालों ने डांट दिया तो वह गुस्से में घर से निकल आई। वाराणसी स्टेशन पर घूमते हुए उसे एक युवती मिली। वह उसे फुसलाकर अपने घर ले गई और तीन दिन रखा। फिर उसे बरेली लाई और यहां बबली नाम की महिला को बेच दिया। बबली, उसका पति खलील खान व दोस्त विनोद ने उसे कैंट के चनेहटी गांव में मस्जिद के पास कमरे में रखा। किशोरी का आरोप है कि ये लोग अक्सर उसे होटलों में ले जाकर जबरन देह व्यापार कराने लगे। दुर्गावती नाम की नेपाली महिला व जसलीन नाम की महिला भी बबली के ग्रुप में थे। इन लोगों ने उसका फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया था और उसे बालिग बताकर ग्राहकों को सौंपते थे, जबकि हकीकत में किशोरी की उम्र 15 साल ही है। शुक्रवार रात ये लोग उसे सेटेलाइट चौराहे के पास एक होटल में लेकर आए। यहां भी उससे अनैतिक कृत्य कराया जा रहा था। पीड़िता ने बताया कि वह टॉयलेट के बहाने होटल से भागकर पुलिस के पास पहुंच गई। उसने पुलिस को आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस ने होटल में छापा मारकर कार्रवाई की। सीओ तृतीय ने बताया कि होटल से नेपाली महिला समेत तीन महिलाएं व एक पुरुष पकड़ा गया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, उनका चालान किया जाएगा। पीड़ित किशोरी के परिजनों को भी सूचना देकर बुलाया है।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें