बरेली शादी के चार महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के तर्जुआ गांव में शादी के महज चार महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान संगीता के रूप में हुई है। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और फंदे पर लटकाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

चार महीने पहले हुई थी शादी

हाफिजगंज क्षेत्र के अहमदाबाद गांव निवासी अवदेश के मुताबिक, उनकी ममेरी बहन संगीता की शादी करीब चार महीने पहले तर्जुआ गांव निवासी धारा सिंह पुत्र जगदीश के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर संगीता को ससुराल में परेशान किया जा रहा था। इसी को लेकर पति-पत्नी और परिवार के बीच विवाद होने की बात सामने आई है।

संदिग्ध मौत की सूचना पर पहुंचे मायके वाले

परिजनों के अनुसार, गुरुवार को संगीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि उसकी फंदे पर लटकाकर हत्या की गई। परिजनों का यह भी आरोप है कि उन्हें घटना की तत्काल सूचना नहीं दी गई। बाद में जानकारी मिलने पर वे तर्जुआ गांव पहुंचे।

सूचना मिलते ही भोजीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पति और ससुर हिरासत में

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति धारा सिंह और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस आत्महत्या समेत मौत के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मायके पक्ष द्वारा लगाए गए दहेज प्रताड़ना और हत्या के आरोपों की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें