बरेली जिला अस्पताल से पुलिस अभिरक्षा में महिला आरोपी फरार, दो महिला पुलिसकर्मी निलंबित

बरेली। जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती महिला आरोपी बुधवार शाम पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गई। महिला ने बाथरूम जाने की बात कही और इसी दौरान पुलिस की निगरानी से निकल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में एसएसपी अनुराग आर्य ने ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में दो महिला पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
फरार महिला की पहचान ममता देवी (48), पत्नी पप्पू वाल्मीकि, निवासी तुलाशेरपुर, इज्जतनगर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक ममता को 31 अगस्त को जिला जेल से अदालत में पेशी के लिए लाया गया था। पेशी के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बाथरूम जाने के बाद हुई फरार
बुधवार शाम करीब छह बजे ममता ने बाथरूम जाने की बात कही। पुलिसकर्मी उसे लेकर गए, लेकिन इसी दौरान वह पुलिस की निगरानी से निकल गई। कुछ देर बाद जब महिला वापस नहीं आई तो पुलिसकर्मियों ने अस्पताल परिसर और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की। हालांकि, काफी प्रयास के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला।
दो महिला पुलिसकर्मियों की थी ड्यूटी
ममता की निगरानी के लिए पुलिस लाइन से महिला हेड कांस्टेबल नूतन सिसोदिया और महिला कांस्टेबल रिंकी की ड्यूटी लगाई गई थी। दोनों की मौजूदगी में महिला आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया।
SSP ने दोनों को किया निलंबित
महिला आरोपी के फरार होने के मामले में ड्यूटी में लापरवाही मानते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने दोनों महिला पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
वहीं, फरार महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस अस्पताल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
POCSO एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा
ममता देवी के खिलाफ फरीदपुर थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अस्पताल से फरार होने के बाद महिला कहां गई और क्या किसी व्यक्ति ने उसे भागने में मदद की।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें