मंत्री धर्मपाल सिंह ने सिरौली व गुलड़िया मंडल में प्रशिक्षण कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

बरेली/आंवला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत आंवला विधानसभा क्षेत्र के सिरौली और गुलड़िया मंडल में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह ने भाग लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।

मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना और संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे किसी भी परिस्थिति में विचलित हुए बिना राष्ट्र के सच्चे प्रहरी बनकर कार्य करें और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पर सकारात्मक तथा तथ्य-आधारित संवाद स्थापित करने के लिए भी प्रशिक्षित होने की जरूरत है, क्योंकि आधुनिक समय में सोशल मीडिया प्रबंधन संगठन की अहम आवश्यकता बन चुका है।

मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल चुनावी दृष्टि से नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से भी काम करते हैं। प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं में अनुशासन, सेवा भाव और संगठन के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का माध्यम है।

कार्यक्रम में “व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण और संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण” के मूल मंत्र के साथ कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें