एसएसपी दफ्तर में फरियादी कक्ष और पेंशनर कक्ष शुरू, अब बैठकर सुनी जाएंगी जन शिकायतें

बरेली। फरियादियों को बेहतर सुविधा देने के लिए एसएसपी कार्यालय में नई पहल की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने गुरुवार को एसएसपी कार्यालय परिसर में बनाए गए फरियादी कक्ष का उद्घाटन कराया। वहीं एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने फीता काटकर रिटायर पुलिसकर्मियों के लिए बनाए गए पेंशनर कक्ष का शुभारंभ किया। उद्घाटन के दौरान जनसुनवाई के लिए आई थाना सुभाषनगर क्षेत्र की एक महिला को मंच पर बुलाया गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने उसी महिला फरियादी से फीता कटवाकर फरियादी कक्षा का उद्घाटन कराया और इसके बाद वहीं बैठकर लोगों की समस्याएं सुनीं।

फरियादी कक्ष में करीब 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए ठंडे पानी और अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि शिकायत लेकर आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए फरियादी कक्षा में इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है, ताकि फरियादियों की समस्याओं को व्यवस्थित तरीके से सुना जा सके। एसएसपी अनुराग आर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरियादियों की शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस कार्यालय आने वाले हर व्यक्ति को सम्मानजनक माहौल और बेहतर सुविधा मिलनी चाहिए।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें