बरेली में 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर, नमाज़ के समय का हुआ ऐलान

बरेली। जनपद में Eid-ul-Fitr को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। चांद दिखने के बाद यह तय हो गया है कि इस साल शहर में 21 मार्च को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। इसके साथ ही प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज़ के समय का भी ऐलान कर दिया गया है।

शहर की सबसे बड़ी नमाज़ Bakar Ganj Eidgah में सुबह 10:30 बजे अदा की जाएगी। नमाज़ को लेकर प्रशासन और मस्जिद इंतजामिया कमेटियां व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटी हुई हैं, ताकि नमाज़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यहां होगी सबसे पहली और आखिरी नमाज़

जानकारी के अनुसार, सबसे पहली नमाज़ सुबह 6:40 बजे संदल खान बाजार स्थित Chand Masjid और साहूकारा की मदीना मस्जिद में अदा की जाएगी। वहीं, सबसे आखिरी नमाज़ Raza Masjid (दरगाह आला हजरत) में सुबह 11 बजे होगी।

विभिन्न मस्जिदों में नमाज़ का समय

सुबह 7 बजे: दरगाह शाह शराफत मियां, चौकी चौराहा मस्जिद, श्यामतगंज अखाड़े वाली मस्जिद

7:30 बजे: छह मीनार मस्जिद, अबू बक्र मस्जिद, यतीम खाना मस्जिद

8 बजे: साबरी मस्जिद, हाजी काले खान मस्जिद, मीत वाली मस्जिद सहित अन्य

8:15 बजे: खानकाह वामिकिया

8:30 बजे: बशीर मियां दरगाह, गरीब नवाज मस्जिद, सकलैनी मस्जिद, हाथीखाना मस्जिद

8:45 बजे: कादरी मस्जिद, दुलिया वाली मस्जिद, इज्जतनगर मस्जिद

9 बजे: हबीबिया रजविया मस्जिद, नूरी मस्जिद, सुनहरी मस्जिद

9:30 बजे: किला जामा मस्जिद, शिया जामा मस्जिद, खानकाह नियाजिया, शाहदाना वली

10 बजे: बीबी जी मस्जिद, कुतुबखाना चौराहा मस्जिद

10:30 बजे: घोसियान मस्जिद

11 बजे: रजा मस्जिद

बाजारों में बढ़ी रौनक, प्रशासन अलर्ट

ईद को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं, वहीं मस्जिदों में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। प्रशासन ने भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें