डोहरा नदी में लगातार दिख रहे मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

बरेली। जनपद के थाना शाही क्षेत्र के गांव डूंगरपुर और आसपास के इलाकों में स्थित डोहरा नदी में पिछले कई दिनों से मगरमच्छों को देखा जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार मगरमच्छ कई बार नदी से बाहर निकलकर लगभग 100 मीटर तक जंगल की ओर चले जाते हैं, जिससे किसानों, चरवाहों और आम लोगों में भय और दहशत का माहौल है।

बच्चों और पालतू जानवरों की सुरक्षा पर खतरा

मगरमच्छों की मौजूदगी से बच्चों, पालतू जानवरों व नदी किनारे काम करने वाले मछुआरों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने मौके के फोटो और वीडियो भी बनाए हैं, जिन्हें उन्होंने संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया है।

ग्रामीणों ने की वन विभाग से कार्रवाई की मांग

गांव सेवाज्वालापुर के भानु प्रताप, नौवतराम और हीरालाल ने मढ़ी के पास नदी में मगरमच्छ दिखने की पुष्टि की है।

इसी तरह डूंगरपुर गांव के विशाल, हिमांशु, वीरपाल, दीपक और सत्यपाल ने भी नदी के ऊपरी हिस्से और किनारे के बागों में मगरमच्छों को देखा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी किनारे निगरानी बढ़ाई जाए, चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।

मगरमच्छों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। ताकि किसी अप्रिय घटना को टाला जा सके।

वन विभाग हुआ अलर्ट

वन रेंजर संतोष कुमार मठपाल ने बताया कि मौके पर टीम भेजी जा रही है। ग्रामीणों को नदी किनारे न जाने की सलाह दी गई है।

जल्द ही चेतावनी बोर्ड लगाया जाएगा

उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि मगरमच्छ बार-बार नदी से बाहर निकल रहे हैं, तो उन्हें पकड़कर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें