बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में आठ माह पहले दर्ज 14 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि पीड़ित का ही भतीजा निकला।
सुभाषनगर निवासी रामप्यारे ने जुलाई 2025 में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बैंक खाते से 14 लाख रुपये निकलने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पड़ताल की।
जांच में सामने आया कि रामप्यारे सात माह पहले अपनी ससुराल आजमगढ़ गए थे। इस दौरान उनके भतीजे अमीन चंद्र ने ऑनलाइन गेम खेलने के लिए उनका मोबाइल फोन लिया था। गेम के दौरान उसने खाते से 14 लाख रुपये खर्च कर दिए।प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी ने ऑनलाइन गेम खेलते हुए पूरी रकम गंवा दी। मामले की जांच पूरी कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस खुलासे ने एक बार फिर ऑनलाइन गेमिंग और साइबर सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर किया है।












