बिना चले ही कट गया चालान! घर पर खड़ी बाइक का ई-चालान देख कांस्टेबल हैरान

बरेली। जिले में ई-चालान प्रणाली पर सवाल खड़ा करने वाला एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव मेवा पट्टी निवासी एक कांस्टेबल की बाइक का चालान उस समय कट गया, जब वाहन घर पर ही खड़ा था।

पीड़ित कांस्टेबल के मुताबिक, वह 14 मार्च को जिला अस्पताल में ड्यूटी पर गए थे। उन्होंने बताया कि 15 मार्च को उनकी बाइक पूरे दिन घर पर खड़ी रही, लेकिन उसी दिन उनके मोबाइल पर ऑनलाइन चालान कटने का मैसेज आ गया।

सिस्टम पर उठे सवाल

अचानक आए इस चालान मैसेज ने कांस्टेबल को हैरान कर दिया। उनका कहना है कि जब बाइक घर से बाहर निकली ही नहीं, तो चालान किस आधार पर काटा गया।

जांच की मांग

कांस्टेबल ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि इस तरह की तकनीकी या सिस्टम संबंधी त्रुटियां सामने आती रहीं, तो आम लोगों को भी अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इस घटना के बाद ई-चालान प्रणाली की कार्यप्रणाली और उसकी सटीकता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें