ससुराल में हादसा: छत से गिरकर दामाद की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरेली। थाना सीबीगंज क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। ससुराल आए एक दामाद की छत से गिरकर मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।

घटना खलील रोड के पास स्थित खलीलपुर इलाके की है। मृतक की पत्नी ममता भारती के अनुसार, उनके पति प्रदीप सिंह पुत्र जगदीश सिंह, दिल्ली के पिलनजी कोटला (थाना मुबारकपुर मंडोली) के निवासी थे और गुरुवार शाम ससुराल आए हुए थे।

नशे की हालत में हुआ हादसा

परिजनों के मुताबिक प्रदीप सिंह शराब के नशे में थे। रात में खाना खाने के बाद उन्हें छत पर सोने के लिए भेजा गया। इसी दौरान देर रात वह पेशाब करने के लिए छत के किनारे पहुंचे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह छज्जे से नीचे सड़क पर सिर के बल गिर पड़े।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

गंभीर रूप से घायल प्रदीप को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।

परिवार की पृष्ठभूमि

परिजनों ने बताया कि प्रदीप सिंह की पहली पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था, जिससे उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। वहीं ममता भारती के पहले पति की भी मौत हो चुकी है, जिससे उनकी एक बेटी है। तीनों बच्चे साथ में रहते हैं। ममता और प्रदीप की शादी को करीब आठ वर्ष हो चुके थे। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें