बरेली। महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए बीइंग अलाइव फाउंडेशन द्वारा मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. सबीन अहसन ने किया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने एक-दूसरे को सुंदर और आकर्षक मेहंदी डिज़ाइन्स लगाकर अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे सभी ने खूब सराहा। पारंपरिक और आधुनिक मेहंदी डिजाइनों का बेहतरीन संगम देखने को मिला। छात्राओं में आत्मविश्वास और उत्साह स्पष्ट झलक रहा था, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया।
डॉ. सबीन अहसन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके भीतर छिपी प्रतिभा को निखारना है। उन्होंने कहा, “जब बेटियां आगे बढ़ती हैं, तो समाज भी आगे बढ़ता है।”
हुनर को मिला मंच, बढ़ा आत्मविश्वास
यह आयोजन छात्राओं के लिए एक प्रेरणादायक मंच साबित हुआ, जिसने उन्हें अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन की ओर से फूड डिस्ट्रीब्यूशन भी किया गया।
इस अवसर पर मिस दीबा, मिस शबाना, मिस नूरीन, मिस हीना और मिस तरन्नुम सहित कई लोग उपस्थित रहे।












