अलविदा कल: बरेली की मस्जिदों में नमाज के समय का ऐलान

बरेली। रमजान के आखिरी जुमे यानी जुमा-तुल-विदा की नमाज 13 मार्च को अदा की जाएगी। इसके लिए शहर की छोटी-बड़ी मस्जिदों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और नमाज के समय का भी ऐलान कर दिया गया है।

किला स्थित शाही जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज दोपहर 1:30 बजे अदा की जाएगी। वहीं, दरगाह आला हजरत के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि सबसे आखिर में शाम 3:30 बजे दरगाह की रजा मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी।

दोपहर 12:45 बजे खानकाह वामिकिया, जसोली की पीराशाह मस्जिद, बालजती की गुरुड़ वाली मस्जिद, पशुपति बिहार मस्जिद, कैंट की मस्जिद हाथीखाना और लीची बाग की फैजाने मदीना मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी।

दोपहर 1:00 बजे दरगाह शाह शराफत अली मियां, दरगाह वली मियां बाजार संदल खान, आजमनगर की हरी मस्जिद, चौकी चौराहा मस्जिद, कोतवाली की मोती मस्जिद, सिविल लाइंस की आवास विकास मस्जिद, सैलानी रजा चौक की बारादरी मस्जिद, कुतुबखाना की जहानी मस्जिद, बड़ा बाजार की हरी मस्जिद, मलूकपुर की लाल मस्जिद और शिया जामा मस्जिद में नमाज होगी।

दोपहर 1:15 बजे इज्जतनगर रोड नंबर एक की मुमताज मस्जिद और सुभाषनगर की साबरी मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी।

वहीं 1:30 बजे दरगाह बशीर मियां, कचहरी वाली मस्जिद, कांकरटोला की छह मीनारा मस्जिद, मलूकपुर की मुफ्ती आजम हिंद मस्जिद, स्वाले नगर की एक मीनार मस्जिद, स्टेडियम रोड की शाहदाना मुस्तफाई मस्जिद, शाहबाद की मुन्ना तारकश मस्जिद, सिटी सब्जी मंडी रोड की मस्जिद मंसूरियान और बांस मंडी की अरबिया काशीफुल उलूम मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी।

इसी तरह 1:45 बजे घेर जाफर खान की मिजाई मस्जिद और रेलवे जंक्शन की नूरी मस्जिद, जबकि 2:00 बजे दरगाह ताजुश्शरिया, दरगाह शाहदाना वली मस्जिद, बिहारीपुर की बीबी जी मस्जिद, सैलानी की हबीविया रजविया मस्जिद, करोलान की आला हजरत मस्जिद, रेती की नक्शबंदियान मस्जिद, गली नवावान की जन्नत मस्जिद, जखीरा की इमली वाली मस्जिद, चक महमूद की नूर-ए-नवी मस्जिद और श्यामगंज की कलंदर शाह मस्जिद में नमाज होगी।

इसके अलावा 2:30 बजे सिविल लाइंस की नौमहला मस्जिद, 3:00 बजे खन्नू मोहल्ला की दादा मियां मस्जिद और 3:15 बजे कटरा मानराय की यतीमखाना मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी।

दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने बताया कि 13 मार्च को देशभर में जुमा-तुल-विदा की नमाज अदा की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि 19 मार्च को ईद का चांद नजर आता है तो ईद-उल-फितर 20 मार्च को मनाई जाएगी। यदि उस दिन चांद नजर नहीं आता है तो 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें