कार सवार बदमाशों ने 35 किलो मानव बाल लूटे, सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बरेली। फरीदपुर क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कार सवार बदमाशों ने एक युवक से करीब तीन लाख रुपये कीमत के 35 किलो मानव बाल छीन लिए और फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरीदपुर थाने के इंस्पेक्टर राधेश्याम के अनुसार टड़ा गांव निवासी उमेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मानव बाल खरीदने और बेचने का कारोबार करता है। उसके कर्मचारी अलग-अलग स्थानों पर गली-गली जाकर महिलाओं के टूटे हुए बाल खरीदते हैं और बाद में उन्हें एकत्रित कर बिक्री की जाती है। उमेश कुमार के मुताबिक जनवरी माह में बाल खरीदने के संबंध में उसके पास प्रदीप नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने थोक में मानव बाल खरीदने की बात कही। करीब नौ हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से सौदा तय हुआ। उस समय उमेश के पास करीब 35 किलो बाल मौजूद थे।

बताया गया कि बाल लेने के लिए प्रदीप, फारुख, सूरज और चार अज्ञात लोग कार से पहुंचे। जैसे ही उमेश बाल लेकर वहां पहुंचा, आरोपियों ने उसके हाथ से 35 किलो बाल छीन लिए और कार में बैठकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें