Bareilly Rain: बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव, वन मंत्री और नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

बरेली, 7 सितंबर। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आने के बाद वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने नगर आयुक्त के साथ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।
वन मंत्री और नगर आयुक्त ने कुर्मांचल नगर, नॉर्थ सिटी, जोगी नवादा, सुरेश शर्मा नगर, दुर्गा नगर, संजय नगर और राजेंद्र नगर समेत विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत कर जलभराव के कारण उन्हें हो रही परेशानियों की जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने और जलभराव की समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने बताया कि कुछ स्थानों पर जल निकासी और अन्य आवश्यक कार्य शुरू भी कर दिए गए हैं।
लगातार बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में नगर निगम की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटी हैं।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें