बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहपुरा चौधरी में हुए डबल मर्डर के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पार्थ गौतम पहुंचे। पार्थ गौतम फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं युवा सेवक संघ के प्रधान सेवक पार्थ गौतम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

मुलाकात के दौरान उन्होंने पीड़ित सायमा से बातचीत कर घटना की पूरी जानकारी ली। पार्थ गौतम ने इस घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में पीड़ितों को न्याय मिलना बेहद जरूरी है।
इसके बाद ईद के पावन अवसर पर पार्थ गौतम ने रहपुरा चौधरी सहित आसपास के इलाकों में घर-घर जाकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों से मुलाकात कर आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।
इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी खुशियों में सहभागिता निभाई और समाज में एकता बनाए रखने का आह्वान किया। क्षेत्रीय लोगों ने पार्थ गौतम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में सकारात्मक माहौल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अंत में पार्थ गौतम ने सभी को ईद की शुभकामनाएं देते हुए शांति, सौहार्द और खुशहाली की कामना की।












