रमजान में कबूतर चौक मार्केट में अतिक्रमण से भीषण जाम, पुलिस से झड़प

बरेली। थाना कोतवाली क्षेत्र में रमजान के दौरान बाजारों की बढ़ती रौनक के बीच अव्यवस्था भी सामने आई। आजमनगर स्थित कबूतर चौक मार्केट में मंगलवार देर शाम अतिक्रमण के कारण भारी जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

मौके पर दुकानदारों द्वारा सामान सड़क तक फैलाने की वजह से यातायात बाधित हो गया। खासकर खाने-पीने के ठेले, होटल और फुटवियर दुकानों ने सड़क के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया था।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए, लेकिन कुछ लोगों ने विरोध किया। आरोप है कि लतीफ कुरैशी और उसके बेटे ने पुलिस के साथ अभद्रता की, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

हालात बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। सख्ती बढ़ते ही कई दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से चले गए, जिससे बाजार कुछ समय के लिए खाली हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर मानुष पारीक मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रमजान में भीड़ बढ़ना सामान्य है, लेकिन अतिक्रमण के कारण हर साल जाम की समस्या गंभीर हो जाती है। उन्होंने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। पुलिस से बदसलूकी करने वालों की पहचान कर गिरफ्तारी की कोशिशें जारी हैं।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें