नोकझोंक के बीच हटाया अतिक्रमण, नगर निगम की टीम ने वसूला 10 हजार रुपये का जुर्माना

बरेली। स्वच्छ सर्वेक्षण नजदीक आते ही नगर निगम ने कमर कस ली है। अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध गुरुवार को एक बार फिर से अभियान चला और रोड किनारे लगाई गई दुकानों को हटा दिया गया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम टीम की अतिक्रमण करने वालों से बहस भी हुई लेकिन टीम ने किसी की एक न सुनी अतिक्रमण हटा दिया। मौके से जुर्माना भी वसूला गया है। गुरुवार को नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम ने कोतवाली से लेकर कुतुबखाना तक अभियान चलाया। जल्द ही शहर के स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए टीम आने वाली है, जो शहर के स्वच्छता के साथ-साथ सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को भी देखेगी। इसलिए निगम ने होली के बाद अभियान की फिर से शुरुआत कर दी है। कोतवाली से लेकर कुतुबखाने तक सबसे ज्यादा अतिक्रमण रहता है। अतिक्रमण करने वाले लोग रोड किनारे ही समान को सजा लेते है जिससे रास्ता बाधित होता है। होली के बाद अब कुछ ही दिन में ईद भी आने वाली है, ऐसे में बाजारों में फिर से भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है, जिसके कारण दिन भी जाम की स्थिति बनी रहती है। अतिक्रमण हटाने के दौरान कई बार व्यापारियों ने नोक झोंक भी हुई, लेकिन टीम ने किसी की न सुनी और अतिक्रमण को हटा दिया। वहीं, व्यापरियों की दुकानों के बाहर रखा समान भी हटाने को कहा गया। टीम ने अभियान के दौरान 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद ने बताया कि अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें