रामगंगा के बढ़ते जलस्तर का डीएम ने नाव से लिया जायजा

बरेली। रविवार से लगातार हो रही भारी बारिश के बीच सोमवार को रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने को लेकर प्रशासन सतर्क नजर आया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने नाव के माध्यम से रामगंगा नदी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नदी के बढ़ते जलस्तर और आसपास के क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया।

डीएम ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जलस्तर की निगरानी के साथ-साथ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें