बरेली। समाजवादी पार्टी ने बरेली में संगठन को मजबूत करने के लिए नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के अनुमोदन के बाद जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के नेतृत्व में 65 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी गठित की गई है। नई कार्यकारिणी में पार्टी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने की रणनीति तैयार की है।
नई जिला कार्यकारिणी में 14 उपाध्यक्ष, एक जिला महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, 29 सचिव और 19 जिला कार्यकारिणी सदस्य शामिल किए गए हैं। पार्टी का मुख्य फोकस विधानसभा क्षेत्र से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर रहेगा।
14 नेताओं को बनाया गया जिला उपाध्यक्ष
नई कार्यकारिणी में चौधरी बिजेंद्र सिंह, बृजेन्द्र पटेल, जितेन्द्र मुण्डे सोनकर, प्रमोद सिंह बिष्ट, हसनैन खां, प्रदीप मौर्य, पीयूष वर्मा, योगेश सिंह, ताजुद्दीन, बिजेंद्र सिंह, प्रमोद यादव एडवोकेट, रईस मियां अब्बासी, तनवीरउल इस्लाम और संजीव यादव दन्नु को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं राजकुमार पाल को जिला महासचिव और अशोक यादव को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
29 नेताओं को सचिव पद की जिम्मेदारी
जिला कार्यकारिणी में सचिव पद पर 29 नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें बृजेश श्रीवास्तव सविता, डॉ. सत्यदेव मैथिल, रामसेवक प्रजापति, अंशू गंगवार, ठाकुर चन्द्रपाल सिंह, इंजीनियर अतुल पाराशरी, यशपाल सिंह, नवीन कश्यप एडवोकेट, डॉ. विश्वपाल सिंह पाल, नीलम गंगवार, राजेन्द्र पाण्डे, पीर मोहम्मद, शकील सैफी, अरविन्द वाल्मीकि, अवनीश सिंह गुर्जर एडवोकेट, डॉ. मुईन बेग, डॉ. मुक्ता प्रसाद दिवाकर, रमेश यादव, फ़रहत नवी ख़ान, राकेश प्रताप सिंह, इंजीनियर अकरम ख़ान, नरेश विश्वकर्मा, अमरजीत सिंह गुर्जर, जुल्फ़िक़ार ख़ान बिट्टू, इन्द्र पाल सागर, हाजी मेराजुद्दीन, जमुना प्रसाद मौर्य, रविन्द्र सिंह यादव और कप्तान सिंह यादव शामिल हैं।
19 कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया
नई टीम में 19 कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें हाजी वफ़ाउर्रहमान, चौधरी अमित सिंह, सीमा श्रीवास्तव, अवनीश मौर्य, हाजी मुख़्तार अहमद, विशन सिंह मौर्य, हाजी आफ़ताब अहमद, भजन लाल मौर्य, जयदेव पटेल, बृजलाल लोधी, रामदेव कश्यप, गंगासिंह लोधी, भद्रसेन गंगवार, अरविन्द यादव, विश्वास लोधी, राकेश गौड़, प्रेम किशोर सागर, पप्पू कश्यप सभासद और चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह शामिल हैं।
बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
नई जिला कार्यकारिणी के सामने सबसे बड़ी जिम्मेदारी संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की होगी। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सभी उपाध्यक्षों को अलग-अलग जोन की जिम्मेदारी सौंपे जाने की तैयारी है। ये पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में विधानसभा स्तर पर बूथ कमेटियों के गठन और पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों की निगरानी करेंगे।
जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के मुताबिक नई कार्यकारिणी के माध्यम से पार्टी संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा। आने वाले समय में विशेष अनुमति लेकर कुछ अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी संगठन में जिम्मेदारी दी जा सकती है।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद समाजवादी पार्टी की नजर अब विधानसभा क्षेत्र से लेकर बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार और सक्रियता पर रहेगी। आने वाले दिनों में नई टीम को क्षेत्रवार जिम्मेदारियां सौंपकर जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को और तेज किया जाएगा।











