दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार, प्रेमनगर पुलिस ने घर के बाहर से दबोचा

संवाददाता रोहिताश कुमार

बरेली। थाना प्रेमनगर पुलिस ने दहेज मांग, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और दुष्कर्म के आरोप से जुड़े मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को एक सितंबर की रात करीब 11:30 बजे उसके मकान के बाहर गली से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान उमंग मिश्रा उर्फ आशुतोष पुत्र मधुकर मिश्रा, निवासी प्रोफेसर कॉलोनी, थाना कोतवाली, बदायूं, उम्र 31 वर्ष के रूप में हुई है।

स्कॉर्पियो की मांग का लगाया आरोप

पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई को पीड़िता ने थाना प्रेमनगर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग को लेकर उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करते थे। पीड़िता ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए थे।

पीड़िता ने अपने जेठ उमंग मिश्रा पर कमरे में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप भी लगाया था। तहरीर के आधार पर प्रेमनगर थाने में मुकदमा संख्या 319/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने मुकदमे में धारा 85, 115(2), 352, 351(3), 64 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। वांछित आरोपी की तलाश में पुलिस टीम ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पहचान की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

आरोपी ने पारिवारिक विवाद बताया

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने मामले को पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया और न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से अपना पक्ष रखने की बात कही। मामले में लगाए गए आरोपों की सत्यता का अंतिम निर्धारण न्यायालय में होने वाली न्यायिक प्रक्रिया के अधीन है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, कांस्टेबल सचिन, आशीष मान और अनित शामिल रहे।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें