एक चिंगारी बनी काल: बरेली में आग की लपटों में जिंदा जले कई कबूतर, मचा हड़कंप

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के कसाई टोला में एक दर्दनाक हादसे में कई बेजुबान कबूतरों की जान चली गई। कबूतरों के बसेरे में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और कई परिंदे आग की लपटों में जिंदा झुलस गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कबूतरों की कबक (बसेरे) में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे ढांचे को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि कई कबूतर बाहर निकलने का मौका तक नहीं पा सके और लपटों में फंसकर उनकी मौत हो गई।

घटना के दौरान छत से उठते धुएं और आग की ऊंची लपटों को देखकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लोगों की सतर्कता के चलते आग आसपास के मकानों तक नहीं पहुंच सकी और एक बड़ा हादसा टल गया।

हालांकि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन स्थानीय लोगों का मानना है कि किसी छोटी चिंगारी से हादसा हुआ होगा। घटना में कई कबूतरों की मौत हो गई, जबकि कुछ घायल परिंदों को बचाने की कोशिश की गई।

इस दर्दनाक घटना ने पशु-पक्षी प्रेमियों को झकझोर कर रख दिया है। क्षेत्र में हादसे के बाद शोक और चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि एक छोटी सी लापरवाही ने कई बेजुबान जीवों की जिंदगी छीन ली।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें