बहेड़ी में हाईटेंशन लाइन टूटने से बस में आग, हेल्पर गंभीर रूप से झुलसा

बरेली। बहेड़ी में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज हवा के कारण हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर रोडवेज बस पर गिर गया, जिससे बस में अचानक आग लग गई। बस के अंदर सो रहा हेल्पर करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।

घटना पीलीभीत-बहेड़ी मार्ग पर स्थित रोडवेज बस अड्डे के पास हुई। बस संख्या UP 26 T 9897 पर गिरते ही तार से चिंगारी भड़क उठी और आग फैल गई। बस के अंदर सो रहे हेल्पर अन्नू, निवासी मधोटांडा, जिला पीलीभीत गंभीर रूप से झुलस गए।

स्थानीय चाय की दुकान के संचालक ने तुरंत बिजली निगम को सूचना दी और बिजली आपूर्ति बंद करवाई। साथ ही दमकल विभाग और पुलिस को बुलाया गया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक बस का बड़ा हिस्सा जल चुका था।

झुलसे हुए हेल्पर को स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बिजली आपूर्ति समय रहते बंद न कराई जाती, तो आसपास खड़ी अन्य बसें और दुकानों को भी नुकसान हो सकता था। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग ने आग फैलने से आसपास की संपत्ति को सुरक्षित रखा और हादसे को बड़ा होने से रोका।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें