भाखड़ा नदी पुल पर तेज रफ्तार कैंटर ने कार को मारी टक्कर, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। जनपद के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह नेशनल हाइवे पर स्थित भाखड़ा नदी पुल पर एक तेज रफ्तार कैंटर ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का पिछला और आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन कार सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई।

जानकारी के अनुसार, फतेहगंज पश्चिमी कस्बे का निवासी कार चालक अपने परिवार के साथ आंवला तहसील के मनौना धाम दर्शन के लिए जा रहा था। रविवार सुबह जब उनकी कार भाखड़ा नदी पुल से गुजर रही थी, तभी बरेली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने कैंटर चालक की पहचान पीलीभीत जिले के अमरिया कस्बे निवासी दिलबाग पुत्र गुरमीत सिंह के रूप में की है। दुर्घटना के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए पुल पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर सामान्य किया।

स्थानीय लोगों ने पुल पर वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें