बरेली(रिठौरा)। नगर के दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने रविवार को केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था और परीक्षार्थियों की तलाशी की प्रक्रिया का बारीकी से जायजा लिया।
उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती के लिए आयोजित दो दिवसीय परीक्षा के दूसरे दिन केंद्र पर सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए इंस्पेक्टर छवि सिंह, मजिस्ट्रेट श्याम नारायण अग्निहोत्री, स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट सुखपाल तथा केंद्र व्यवस्थापक आशीष कुमार सिंह की देखरेख में व्यवस्थाएं संचालित की गईं।
केंद्र पर कुल 480 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से प्रथम पाली में 359 और द्वितीय पाली में 362 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 121 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने परीक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान एसआई सतपाल, परीक्षा प्रभारी डॉ. सर्वेश कुमार, रघुवीर सरन, कुसुम गंगवार, ब्रजेश शर्मा, प्रदीप कुमार गुप्ता, राम सिंह, डॉ. राजेश कुमार गंगवार, मुरारीलाल, लोकेश कुमार, सिद्धि सिंह, गिरजेश कुमारी, वंदना, अमरेश कुमार, वरुण वर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
प्रशासन की निगरानी में परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण और नकल विहीन तरीके से संपन्न कराई जा सके।












