शाही पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

 

**बरेली।** अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शाही पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, 26 नवंबर 2026 को शाही पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मिर्जापुर चौराहे से गांव गहपुरा श्मशान घाट के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसवंत पुत्र मौहम्मद उमर, निवासी मोहल्ला अहमदनगर थाना इज्जतनगर, वर्तमान निवासी ग्राम बसई थाना शाही, जनपद बरेली, उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शाही में मुकदमा अपराध संख्या 436/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने तमंचा और कारतूस किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था और अपनी सुरक्षा के लिए अपने पास रखता था। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

**इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका**

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, हेड कांस्टेबल हरिओम सिंह, हेड कांस्टेबल दानिश खान और कांस्टेबल राहुल शर्मा शामिल रहे।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें