मीरगंज में जनसेवा केंद्र संचालक से छिनैती के दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक घायल

बरेली। मीरगंज क्षेत्र में जनसेवा केंद्र संचालक से बैग छीनने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से तमंचा-कारतूस, छिनैती के 9,500 रुपये, वारदात में इस्तेमाल बाइक और मोबाइल फोन बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के मुताबिक, 29 जुलाई की रात मीरगंज के रम्पुरा जाटान निवासी निर्देव कुमार जनसेवा केंद्र से बाइक पर घर लौट रहे थे। दुलीराम इंटर कॉलेज के पास मोड़ पर पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनके कंधे पर लटका बैग झपट लिया और फरार हो गए। शिकायत के आधार पर मीरगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी
दो सितंबर की रात पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बलुपुरा चौराहे के पास दो संदिग्ध युवक किसी वारदात की फिराक में खड़े हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में 26 वर्षीय रवि पुत्र अशोक निवासी मोहल्ला शिवपुरी, मीरगंज के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने रवि और उसके साथी 19 वर्षीय विक्की पुत्र मूलचंद निवासी मोहल्ला मालीपुरा, मीरगंज को गिरफ्तार कर लिया।
तमंचा और 9,500 रुपये बरामद
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस, छिनैती से संबंधित 9,500 रुपये, वारदात में इस्तेमाल बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। घायल रवि को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है और घटना में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। मुठभेड़ के संबंध में अलग मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

संवाददाता रोहिताश कुमार

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें